मंडल अध्यक्ष व उसके भाई को पार्टी नेता ने थाने के सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता के परिजनों से मारपीट हो गयी| जमकर कुर्सी चली| घटना में मंडल अध्यक्ष के भाई के भी चोट लगी| पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया| बाद में बीजेपी नेताओ ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया|
कस्बे के मोहल्ला माँझ गाँव पश्चिम निवासी भाजपा नेता संतोष शाक्य की साइकिल में भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार लग गयी| जिस पर विवाद शुरू हो गया| लेकिन उस समय मामला शांत हो गया| इस मामले के बाद किशनू चतुर्वेदी अपने भाईयों के साथ संतोष शाक्य के घर शिकायत करने पंहुचे जंहा विवाद फिर बढ़ गया| भाजपा नेता व उसके परिजनों के साथ मंडल अध्यक्ष का विवाद शुरू हो गया| देखते ही देखते कुर्सी चलने लगी| जिससे किशनु का भाई आनंद स्वरूप लहूलुहान हो गया| वही मंडल अध्यक्ष को लात-घुसों से दौड़ाकर पीट दिया|
भाजपा नेता संतोष शाक्य ने बताया की आज सुबह मंडल अध्यक्ष ने अपनी कार से घर के सामने खड़ी साइकिल में टक्कर मार दी थी । उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन मंडल अध्यक्ष अपने भाइयों के साथ आये और अभद्रता करने लगे| दोनों पक्षों में थाने के सामने जमकर मारपीट हुई| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया| कुछ देर बाद वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष लालाराम शाक्य भाजमुयो के राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य पीयूष नाथ द्विवेदी आदि नेताओं की शिफारिश पर दोनों पक्षों में समझौता करा मामले को रफा दफा कर दिया |
थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने जेएनआई को बताया दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी थी| दोनों पक्षों को थाने लाया गया था| बाद में उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। किसी ने कार्यवाही के लिये तहरीर नही दी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया की दोनों पक्षों में वरिष्ठ नेताओ ने समझौता करा दिया है|