मार्ग दुर्घटना में किराना व्यापारी की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से बसूली के लिए जा रहे बाइक सबार किराना व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया| उपचार के दौरान हालत गंभीर होनें पर लोहिया रिफर कर दिया गया|लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय भूपेन्द्र गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता की किराने की दुकान है| जिसकी बसूली के लिए वह सराय बाइक से जा रहे थे| जब वह थाना मेरापुर के राजेन्द्र नगर चौकी के निकट पंहुचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन नें उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी| राजेंद्र नगर चौकी से पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| दोपहर लगभग 1:15 बजे परिजन उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने भूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया| मृतक भूपेंद्र गुप्ता के 2 पुत्र जिसमे रजत गुप्ता जो बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है, रतन गुप्ता हाई स्कूल का छात्र है। पुत्री राखी की शादी हो गयी है। पत्नी कुसुम गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|