कोई भूखा ना रहे, सबके भोजन का इंतजाम

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) नगर पंचायत शमशाबाद द्वारा नगर के ही एक इंटर कॉलेज में बनायी गयी सामूहिक रसोई में पूरी ताकत चेयरमैंन और उनके झोंक दी है| गरीबो को चिन्हित कर उनको पेट भर भोजन कराने का शुभारम्भ भी हो गया है|
चेयरमैंन कृष्णा देवी के पुत्र पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता सामूहिक रसोई की व्यवस्था देख रहे है| उन्होंने बताया कि असहाय गरीब जो रोज मेहनत-मजदूरी से अपने व अपने परिवार की रोजी रोटी चलाते हैं, ऐसे गरीब लोगों के आगे कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन से रोजी-रोटी की समस्याये उत्पन्न हो गई है| उन्हें सामूहिक रसोई का लाभ मिलेगा| उन्होंने बताया की किसी के घर आटा नहीं तो किसी के घर पर खाने बनाने का सामान नहीं  इस तरह के चिन्हित लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा| राशन की किट बनवा कर गरीबों तक पहुंचाई जा रही है| बीते दिन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सामूहिक रसोई का शुभारम्भ किया था| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार आदि रहे थे|