दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया गया| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ा निवासी कीर्ति पत्नी अजीत शर्मा का शव फांसी पर झूलता मिला| सूचना मिलने पर कीर्ति के मायके नगला जोध कमालगंज निवासी पिता सर्वेश आदि परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया|मृतका के पिता सर्वेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस नें उसके पति अजीत, ससुर ब्रजमोहन, सास सरजू देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया| जिसमे सर्वेश का आरोप है कि उसने 5 लाख रूपये के साथ अन्य दहेज का सामान देकर बीते 9 फरवरी को विवाह किया था| ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था| जिसके चलते ससुरालियों नें उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया|
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आरके रावत, तहसीलदार राजू कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये उन्होंने पड़ताल की| जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|