दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए बनायी गयी स्लाइड

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिन थाना परिसर में महिला सिपाही के कमरे में फांसी पर झूली किशोरी की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनायी गयी है| फ़िलहाल अभी तक पुलिस यह भी पता नही लगा सकी कि आखिर किशोरी नें फांसी क्यों लगायी|
थाना मऊदरवाजा परिसर में बने आवास में महिला सिपाही रीना की 14  वर्षीय भतीजी रिशु पुत्री हरवीर सिंह यादव निवासी कूडी बेबर मैंनपुरी नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
पोस्टमार्टम में घटना में नया मोड़ समझ में आया| शव का पोस्टमार्टम डॉ- सोमेश अवस्थी व डॉ० सौरभ कटियार नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम में मौत का कारण फांसी लगाने से स्वास नली अबरुद्ध होना बताया गया| वही दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनायी गयी है| पोस्टमार्टम के पास पुलिस नें शव मृतका रिशु के “पिता हरवीर सिंह के सुपुर्द कर दिया|
प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा नें बताया कि दुष्कर्म की सम्भावना ना के बराबर है| फिर भी कानून के लिहाज से स्लाइड बनबायी गयी है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही  जायेगी|