दर्दनाक हादसा: जहरीला पदार्थ खाने से दो मासूम बहनों की मौत, चाचा-भतीजा गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात जहरीला पदार्थ खा लेनें के चलते दो मासूमों की बीती रात दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि मृतक बहनों का मासूम भाई और चाचा गंभीर रूप से गंभीर हो गये| उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा के मजरा हुल्ली सिंह निवासी 22वर्षीय सौदान सिंह पुत्र प्रेम बाबू के साथ ही साथ उसकी भतीजी 3 वर्षीय तनु पुत्र अशोक बहेलिया, 9 वर्षीय सुमन पुत्री देवनारायण, के साथ ही सुमन के भाई 3 वर्षीय बादल ने कुछ नशीला पदार्थ खा लिया| जिससे बीती रात ही सुमन और उसकी चचेरी बहन तनु की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि मृतक सुमन का भाई 3 वर्षीय बादल को आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और चाचा सौदान सिंह को रखा तिराहे स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया|
सौदान का विवाह बीते 11 महीने पहले कंचन के साथ हुआ था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सौदान सिंह शराब पीने का आदि था| बीती रात वह शराब के नशे में आया और नमकीन भी साथ ही लाया था| उसने अपनी पत्नी को नमकीन खाने को दी| जब पत्नी कंचन ने नमकीन खायी तो उसे स्वाद ठीक नही लगा तो उसने नमकीन थूक कर पानी पी लिया| वह नमकीन घर में ही रख दी गयी| कुछ देर बाद तीनो बच्चो सुमन, तनु व बादल ने नमकीन रखी देख खा ली और तीनो बच्चों सहित सौदान की हालत भी बिगड़ गयी| जिसमे तनु और सुमन की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि बादल और सौदान को भर्ती कराया गया है|
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ व कोतवाल जसबंत सिंह आदि मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की|
जमीन से निकाले गये बहनों के शव
जब पुलिस को जानकारी हुई की जहरीला पदार्थ खा लेनें से बहनों की मौत हो गयी है तो पुलिस जे हाथ पैर फूल गये| पुलिस ने तत्काल की| जिसके बाद पता चला की सुबह आठ बजे परिजनों नें दोनों के शवों को गंगा के किनारे दफन कर दिया था| जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को बाहर निकाला|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि अभी घटना के पीछे का कारण साफ़ नही हो पा रहा है| दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस जाँच कर रही है|