घर के कमरे में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात विवाहिता नें घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिससे कोहराम मच गया| मायके पक्ष नें हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरा गढिया निवासी मनोज कुमार का विवाह बीते वर्ष 2010 में हवेलिया भोगांव मैनपुरी निवासी अर्चना के साथ हुआ था| उसके 6 वर्षीय पुत्री पल्लवी और 4 वर्षीय पुत्र पियूष है| मनोज परवल में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है|
घर पर उसके पिता छविनाथ व माँ सुनीता रह रहे थे| बीती रात पिता छविनाथ कही चले गये थे| घर पर सुनीता और उसकी पुत्रीबधू अर्चना ही थी| किसी विवाद के चलते उसने घर के कमरे में बीती रात दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी|
सुबह सुनीता नें देखा तो पुत्रबधू फांसी पर झूल रही थी| चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गये| उन्होंने शव को नीचे उतारा| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि उन्हें जानकारी नही मिली| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|