अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायिका नें महिलाओं को बांटी साड़ी और शाल

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत ने महिला दिवस पर महिलाओं को साड़ी और शाल वितरित कर उनके चेहरे पर ख़ुशी लाने का प्रयास किया|
समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत आवास विकास के एक निजी अस्पताल में बीते कई दिनों से भर्ती है| उनकी हालत में सुधार है| 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर उन्होंने अस्पताल में ही महिलाओं को बुलाकर उनके साथ महिला दिवस मनाया| उन्होंने महिलाओं को साड़ी और शाल भेट की|
उर्मिला राजपूत नें कहा कि आज की नारी को सशक्त होंने की जरूरत है| जब नारी सशक्त होगी तभी वह सशक्त परिवार और समाज का निर्माण कर सकेगी| डॉ० रामकृष्ण राजपूत आदि रहे|