हाई-वे पर बाइक सबार की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पिता की बरसी के कार्ड वितरित कर घर लौट रहे बाइक सबार की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला बीच निवासी 58 वर्षीय मुन्नू सिंह अपने पिता महिपाल सिंह की बरसी के कार्ड वितरित करने फर्रुखाबाद गये थे| जंहा से वह बाइक से लौट रहे थे| उसी दौरान ग्राम अर्जुननगला के निकट हाई-वे पर मंगलवार शाम किसी अज्ञात वाहन नें मुन्नू सिंह को टक्कर मार दी| जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी| उन्हें 108 से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा ईएमओ डॉ० प्रशांत सेंगर नें मुन्नू सिंह को मृत घोषित कर दिया गया|
जानकारी मिलने पर परिजन और शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय नें लोहिया अस्पताल आकर जाँच पड़ताल की|
सांड ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पिथूपुर मेंहदिया निवासी 54 वर्षीय अतर सिंह पुत्र प्यारे लाल को खेत में सांड ने मौत के घाट उतार दिया| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|