जनता के हित में है केंद्र व प्रदेश सरकार का आम वजट

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नगर के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में बजट पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से प्रबुद्ध एवं व्यापारी वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे वजट पर चर्चा की गयी|
मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह नें कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का आम बजट देश और प्रदेश की गरीब जनता को ध्यान में रखकर देश को समर्पित किया गया है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में सबसे बड़ा 5 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए दिया गया हैं । केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है गरीबों को समर्पित बजट में श्रमिकों किसानों महिलाओं युवाओं एवं व्यापारी वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का सबसे बड़ा बजट देकर एक ऐतिहासिक कार्य किया हैं। किसानों के लिए बजट में कई योजनाएं लाई गई है मंडियों की आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया गया है|
डॉओ रजनी सरीन, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, किसान नेता अशोक कटियार आदि ने विचार व्यक्त किये| संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विकास पाण्डेय, रामवीर सिंह चौहान  आदि रहे|