झाड़ियों में पड़ी मिली महिला की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया| महिला के शव की शिनाख्त नही हुई| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के कुईयाँधीर सरकारी गन्ना तौल केंद्र के निकट के महिला का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ कुछ लोगों नें देखा| मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| थानाध्यक्ष झाँझन लाल सोनकर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|  महिला हरे रंग की साड़ी, हरे रंग का ब्लाउज और लाल रंग की चूड़ी पहने थी| महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी गयी| महिला के गले पर चोट का निशान भी था| जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है| शिनाख्त ना होनें से पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थानाध्यक्ष झांझन लाल सोनकर नें बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी| पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी|