महाशिवरात्रि: कैलाश मानसरोवर के जल से होगा भोले का अभिषेक

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: इस बार महाशिव रात्रि पर शिव भक्तों के लिए कैलाश मानसरोबर के जल से शिव का अभिषेक करने का मौका मिलेगा| जिसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गयी है|
श्री महाकाल मंडली के द्वारा एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है| मंडली के सदस्य अनुज राजपूत नें जेएनआई से बातचीत में कहा कि आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है| जिसके तहत मंडली के सदस्यों के द्वारा गंगा जल, कैलाश मानसरोवर और गंगोत्री का जल एकत्रित करके गंगा जल काउन्टर पांडेश्वर नाथ मन्दिर में लगाया जायेगा| जंहा आने वाले श्रद्धालु काउन्टर से मुफ्त में जल, फूल और महाकाल की भष्म आरती को प्राप्त कर शिव का अभिषेक करेंगे| मंडली की तरफ से यह मुफ्त सेवा होगी|
प्रखर शर्मा, विष्णु गुप्ता, प्रेम राजपूत, किशन, मनीष, केके अवस्थी, शिवेंद्र, रोहिताश व अनुराग आदि रहे|