सड़क के किनारे पड़ा मिला चौकीदार, अस्पताल में मृत घोषित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) निर्माणाधीन गोदाम की चौकीदारी में कर रहा अधेड सड़क किनारे पड़ा मिला| उसे सीएचसी ले जाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा कस्बा निवासी नितेश महेश्वरी की माहेश्वरी पेट्रोल पंप के निकट निर्माणाधीन गोदाम की चौकीदारी कर रहा था| बीती रात वह गोदाम पर गया| सुबह वह सड़क किनारे पड़ा मिला| परिजनों नें उसे सीएचसी में भर्ती कराया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गुआ| सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मो० सरताज नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| चचेरे भाई सुरजीत नें पुलिस को तहरीर दी|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी|