लेखपालों ने डीएम से मिल सौपा मांग पत्र

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दो दिन पूर्व जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा लेखपालों को कार्य में लापरवाही करने के चलते अनिवार्य सेवानिवृत करने के फरमान के बाद लेखपाल आक्रोशित हैं| जिसके चलते लेखपालों ने डीएम से भेट कर पीएम किसान सम्मान निधि का कार्य करने से मना कर दिया|
बीते दिन ही तहसील सदर में लेखपालों ने बैठक कर किसान सम्मान निधि का कार्य करने  इंकार की घोषणा की थी| जिसके बाद सोमवार को जिलाध्यक्ष सैदमीर खां के नेतृत्व में लेखपाल जिलाधिकारी मोनिका रानी के कार्यालय पंहुचे और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने साफ़ कहा कि डीएम ने तानाशाही आदेश दिया है| जिसके चलते पीएम किसान सम्मान निधि के कार्य से लेखपालों ने हाथ खड़े कर दिये|
अवकाश के दिनों में कार्य नही करेंगे लेखपाल
डीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि आलाधिकारियों के द्वारा बताये जाने वाले कार्य वह अवकाश दिनों नही करेंगे| केबल दैवीय आपदा को छोड़कर|  इसके साथ यह भी कहा गया कि जब तक शासन द्वारा संसाधन सिम कार्ड व नेटपैक उपलब्ध नही कराया जाता तब तक लेखपाल किसी भी तहसील के व्हाट्सअप ग्रुप में नही रहेंगे| जिला मंत्री अजित कुमार द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, रजत श्रीवास्तव,  सन्देव यादव व आशीष वर्मा आदि रहे|