दूसरे दिन भी नही चल सका गंगा में डूबी छात्रा का पता

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन नानी के घर आयी छात्रा गंगा में डूब गयी थी| पुलिस, पीएसी और गोताखोर मिलाकर दूसरे दिन भी छात्रा को पानी में तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नही चल सका| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी पंकज श्रीवास्तव की पत्नी प्रीती  अपने मायके थाना राजेपुर के ग्राम भाऊपुर पिता अमर सिंह के घर आयी थी | उसके साथ में उसकी 17 वर्षीय पुत्री वैष्णवी , 11 वर्षीय पुत्री पारुल व जेठ संजू की 17 वर्केषीय पुत्री ज्योती के साथ आयी थी| बीते दिन सुबह तकरीबन 7 बजे वैष्णवी अपनी बहन पारुल और ज्योती के साथ ही 12 वर्षीय मौसी स्वेता व 13 वर्षीय अभिषेक पुत्र चरन सिंह के साथ गाँव के ही निकट गंगा में नहाने के लिए चले गये| नहाने के दौरान अचानक वैष्णवी गंगा के गहरे पानी में चली गयी| जिसके बाद कुछ ही देर में वह पानी में डूब गयी|
वैष्णवी की तलाश में बीते दिन से गोताखोर लगे है| पुलिस और पीएसी भी लगातार प्रयास में है| लेकिन उसके बाद भी वैष्णवी का कोईपता नही चल सका है| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद नें बताया की छात्रा की तलाश की जा रही है| लेकिन अभी पता नही चल सका है|