बोर्ड की बैठक निरस्त होनें पर सभासदों का हंगामा, दिया धरना

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) नगर पालिका परिषद कायमगंज की बुलाई गयी बोर्ड की बैठक निरस्त होनें से खफा सभासदों की पालिका अध्यक्ष से नोकझोंक हो गयी| जिसके बाद दर्जन भर से अधिक सभासदों नें धरना प्रदर्शन कर चेयरमैंन व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की|
दरअसल कायमगंज नगर पालिका में शुक्रवार को शाम तीन बजे बोर्ड की बैठक बुलाई गयी थी| जिसमे शामिल होंने के लिए सभासद लगभग निर्धारित समय पर आ गये| लेकिन ईओ सीमा तोमर नही पंहुची| निर्धारित समय से लगभग एक घंटे बिलम्ब से चेयरमैंन सुनील चक पालिका कार्यलय पंहुचे| उन्होंने सभासदों से कहा कि ईओ को किसी जरूरी बैठक में जाना पड़ा है जिसके चलते बोर्ड की बैठक फिलहाल नही हो सकती| जिस पर सभासद भड़क गये| उन्होंने चेयरमैंन का घेराव कर नारेबाजी की|
इसके बाद नगर पालिका कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन कर चेयरमैंन और ईओ के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही कई आरोप भी लगाये| कुछ सभासद चेयरमैंन और ईओ के खिलाफ निंदाप्रस्ताव भी लाये थे| लेकिन बोर्ड की बैठक ना होनें से उनका प्रस्ताव नही आ सका|  चेयरमैंन का कहना है कि सभासदों के आरोप गलत है| ईओ ना होने से बोर्ड बैठक नही हो सकी| आगे बैठक आयोजित की जायेगी|