कौम जगाओ सम्मेलन में सरकार को घेरेंगे सफाई कर्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संयुक्त संघर्ष मोर्चा आगामी 20 अक्टूबर को सरकार के खिलाफ कौम जगाओ सम्मलेन का आयोजन करने जा रहा है| जिसकी बैठक कर रणनीति बनायी गयी| इसके साथ ही जिम्मेदारी भी सौपी गयीं|
नगर पालिका हाल में पंहुचे मोर्चा के संयोजक मालिक लाल नागर नें कहा कि सरकार निजीकरण को समाप्त करे| 2006 अब तक सफाई कर्मियों को न्याय नही मिला है| 2008 में सरकार नें वादा किया था कि 45 दिन के भीतर संविदा सफाई कर्मियों को स्थाई किया जायेगा| लेकिन इसके बाद भी अभी तक उस वादे को पूर्ण नही किया गया| उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवादी बढ़ गयी है| लेकिन सफाई कर्मियों की चार लाख की जगह केबल एक लाख 31 हजार ही है| सरकार  पुरानी पेंशन बहाल नही कर रही है| समान कार्य समान वेतन लागू नही
कर रही| खुद केंद्र की मोदी सरकार नें कहा कि वेतन कम से कम 24 हजार होना चाहिए| उस आदेश पर भी सरकार नें काम नही किया|
उन्होंने कहा की केबल सफाई कर्मियों का निजीकरण कर रही है सरकार| यदि इससे लाभ है तो डीएम-एसपी और मंत्रियों का भी निजीकरण करो| सरकार एस्थाई, संबिदा, ठेका आदि का सामान वेतन नही दे रही| जबकि काम समान है|
वाल्मीकि जयंती पर अवकाश करे सरकार 
मालिक लाल नागर नें कहा कि सरकार नें आते ही पहले राम को भगवान बनाने वाले वाल्मीकि जयंती पर सरकारी अवकाश को समाप्त किया| जो यह साबित करता है कि सरकार वाल्मीकि समाज की विरोधी है| पूर्व मंत्री गौरव दयाल वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, सर्वेन्द्र कुमार, हरीशंकर, निर्मल, विनोद, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार व राजीव आदि रहे|