भाजपा की जिला कमेटी घोषित, कई पद अभी रिक्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा जिला कमेटी की घोषणा पार्टी नें मंगलवार को कर दी| जिसमे कई पदों परअभी किसी का भी मनोनयन नही हुआ है|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें जिला उपाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र सिंह कठेरिया, भास्कर दत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, प्रदीप सक्सेना, संदीप शाक्य, राजवती वाथम की ताजपोशी हुई है| जबकि जिला उपाध्यक्ष के दो पद रिक्त है| जिला महामंत्री के पद पर शैलेन्द्र राठौर अपना कब्जा कायम रखने में कामयाब रहे| वही इसके अलावा पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता व फतेह चंद वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है| एक जिला महामंत्री का पद रिक्त है|
जिला मंत्री की कुर्सी पर जय गंगवार, सदर विधायक के करीबी अन्नू दुबे, प्रदीप सिंह, अतुल दीक्षित, अश्नील दिवाकर व नवनीत पाल ने कब्जा जमा लिया| जिला मंत्री के भी दो पद रिक्त है| संजीब गुप्ता नें भी अपनी पुरानी कुर्सी जिला कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज होंने पर सफलता हासिल की|