शासन को जायेगी ईओ की रिपोर्ट, अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया| जिससे हडकंप मच गया| उन्होंने ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ नियमविरुद्ध कार्य करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी|
गुरुवार दोपहर बाद डीएम पालिका कार्यालय आ गये| उन्होंने बीते काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहीं ईओ रश्मि भारती के खिलाफ शासन में रिपोर्ट भेजनें के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने 14 वित्त आयोग के तहत लंबित पड़ी 47 करोड़ के कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये| इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू ना करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ व्लैक लिस्ट की कार्यवाही के निर्देश दिये|
उन्होंने बताया गया कि पालिका अध्यक्ष अपने आवास पर कार्यालय बनाकर सरकारी कार्य करती है| जिस पर डीएम नें कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा अध्यक्ष कार्यालय में बैठकर फाइलों का निस्तारण करें| यदि शिकायत मिली तो पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| डीएम नें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित भुगतानों के सम्बंध में समीक्षा कर कराया जाए 100 प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिये| लम्बित चल रहे म्यूटेशन के मामलों की सूची बनाकर प्राथमिता से निस्तारण कराने के लिए जोर दिया| अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव रहे|