अम्बेडकर प्रतिमा की ऊँगली तोड़ने पर हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: बीती रात किसी अराजकतत्व ने अम्बेडकर प्रतिमा की ऊँगली तोड़ दी| सुबह जानकारी होंने पर विवाद हो गया| पुलिस नें मौके पर पंहुच ऊँगली तो दोबारा जुड़ा दिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी दुलारे लाल जाटव के आवास पर बाहर गौतम बुद्ध और डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगी हुई है| दुलारे के पुत्र राकेश जाटव नें बताया कि बीती रात कुछ अराजक तत्वों नें अम्बेडकर प्रतिमा की ऊँगली तोड़ दी| सुबह दुलारे की पत्नी सरोजनी देवी गुरुवार को सुबह झाड़ू लगाने गयी तो उन्होंने प्रतिमा की ऊंगली टूटी देख परिजनों को सूचना दी|
प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय, नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस ने तत्काल टूटी ऊँगली सीमेंट से जुड़वा दी| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि तहरीर नही मिली है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|