भाजपा चेयरमैंन के पेट्रोल पम्प के सेल्समैन को पीटकर लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) भाजपा चेयरमैंन के पेट्रोल पम्प पर आये दबंगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली| पुलिस ने पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर कस्बे के निकट चेयरमैंन प्रीती महेश्वरी के पति तरुण महेश्वरी का पेट्रोल पम्प है| सोमवार शाम मोहम्मदाबाद के अनूप नगला निवासी सेल्समैंन पंकज पुत्र महेश चन्द्र डियूटी पर तैनात था| पंकज ने बताया उसी समय ग्राम अखमेल निवासी मयंक चौहान व रिंकू दुबे अपने साथियों के साथ आ गये| उन्होंने मारपीट कर पम्प में रखे 12 हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की |पंकज नें पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| सीओ ने बताया कि जाँच पड़ताल की जा रही है|