ईओ रश्मि भारती की हालत बिगड़ी, कानपुर रिफर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चले सभासदों और ईओ रश्मि भारती के बीच गोरिल्ला युद्ध से हालत पालिका ईओ तनाव में चल रहीं थी| अचानक उनकी हालत बिगड़ने से उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल से उपचार के लिए कानपुर रिफर किया गया|
नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी रश्मि भारती के खिलाफ बीते कई दिनों से सभासदों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था| बीते दिन जिलाधिकारी ,मानवेन्द्र सिंह से वार्ता के बाद सभासदों नें आंदोलन समाप्त कर दिया| वही शुक्रवार तड़के ईओ की हालत लगभग 4 बजे बिगड़ गयी| वह अचानक घर के भीतर बेहोश होकर गिर गयीं| उन्हें उपचार हेतु नगर के लोहाई रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था| जंहा उन्हें तनाब की समस्या बतायी गयी|
अस्पताल के संचालक नें बताया कि उन्हें तनाब की समस्या है| जिसके चलते उनका उपचार किया गया| बाद में वह इलाज के लिए कानपुर चली गयीं|