सभासदों नें टाउन हाल पर अर्धनग्न हो किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पालिका में अधिशषी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच फंसी खीचतान का असर अब सड़क पर दिखने लगा है| नगर का विकास ठप्प होंने पर कई जगह जलभराव होनें से सभासदों नें अर्धनग्न हो प्रदर्शन किया|
मंगलवार को सभासद टाउन हाल पंहुचे और उन्होंने नारेबाजी कर अपनी भड़क निकाली| सभासदों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया| सभासदों नें बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्य ठप्प पड़े है| जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है| इसके साथ पालिका बोर्ड की बैठक तक नही बुलायी गयी| यदि बैठक हो तो विकास कार्यों के प्रस्ताव दिये जायें|
सभासदों नें कहा पालिका के पास करोड़ों का वजट है लेकिन उसको जनता के विकास के कार्यों में खर्च नही किया जा रहा| इस दौरान उन्होंने ईओ रश्मि भारती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| इसके बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी|
सभासद श्याम सुंदर लल्ला, राजन कटियार, रावेश मिश्रा, डीके कनौजिया, रफी अंसारी, अतुल शंकर दुबे व सोनू वाजपेयी आदि रहे|