बहादुर ग्रामीणों और बच्चों को मिले इनाम का दस लाख, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) करथिया सुभाष एंकाउटर को लेकर अब राजनीति बढने लगी है| कांग्रेस नें पुलिस की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध बतायी और ईनाम की राशि ग्रामीणों और बहादुर बच्चो में वितरित किये जाने की मांग की|
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवयोगेश दीक्षित व कनिष्क पाण्डेय आदि कांग्रेसी करथिया गाँव पंहुचे | उन्होंने शातिर सुभाष के द्वारा बच्चो को बंधक बनाने के बाद शातिर का एनकाउंटर होंने की घटना में पुलिस पर सबाल खड़े किये| प्रदेश सचिव नें कहा कि पुलिस प्रशासन की यह बड़ी चूक थी| शातिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक एकत्रित करता रहा और पुलिस को भनक नही लगी| जिसके बाद जिन बहादुर ग्रामीणों और बच्चो ने एनकाउंटर में पुलिस की मदद की उनको ईनाम की 10 लाख की रकम दी जानी चाहिए|
उन्होंने कहा जिन सिपाहियों के नाम एनकाउंटर से पहले सुभाष ले रहा था उनकी भूमिका भी संदिग्ध है| उन्होंने कहा की शातिर इतनी बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक कहा से लाया इसकी जाँच की जरूरत है| उन्होंने कहा की कांग्रेस भी बच्चो को सम्मानित करेंगी| इसके साथ ही यूपी सरकार से भी सम्मानित करायेगी|
घटना के दौरान गोली खाने वाले ग्रामीण अनुपम दुबे उर्फ़ बालू को भी यूपी सरकार को सहायता देनी चाहिए| जिससे उसका इलाज हो सके| जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कौशलेन्द्र यादव, जीशान कुरैशी, रमेश चन्द्र कठेरिया, दीपक मिश्रा, इमरान अंसारी आदि रहे|