जिले में सुर्ख होता जा रहा कोरोना, 26 नये केस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में अब कोरोना का दोहरा अटैक किया है| लापरवाही पर सबार कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसारने लगा है| बुधवार को कोरोना के जिले में 26 नये केस पॉजिटिव मिले| लेकिन सड़क पर कोरोना के प्रति लापरवाही साफ नजर आ रही है|
बुधवार को आयी कोरोना रिपोर्ट के तहत 26 वर्षीय युवक शहर के बढ़पुर में कोरोना पॉजिटिव निकला है| इसके साथ ही फतेहगढ़ में फूस बंगला में एक 16 वर्षीय किशोरी, 13 वर्षीय बालक व 46 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकले है| शहर के नारायणदास साहबगंज निवासी 52 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकला है| गणेश प्रसाद गली निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व 34 वर्षीय युवक, शान्तिदाता सदन नेकपुर चौरासी निवासी 55 वर्षीय महिला, सधबाड़ा निवासी 36 वर्षीय महिला, नेकपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, मसेनी निवासी 30 वर्षीय महिला, अमृतपुर निवासी 22 वर्षीय युवती, भूसा मंडी फतेहगढ़ में 3 युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं|
हाथी खाना फतेहगढ़ में दो युवक, शहर के खडियाई निवासी 25 वर्षीय युवक, विकास नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, ग्राम जिजौटा निवासी 45 वर्षीय पुरुष, कतरौली पट्टी निवासी 51 वर्षीय पुरुष सहित कुल 26 लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं|  कुल मिलाकर 4840  कोरोना पॉजिटिव निकल चुके है| कुल 90 लोग मौत के मुंह में चले गये है| जनपद में वर्तमान में कुल 86 मरीज सक्रिय हैं|