एनआरयू की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: भारतीय युवा कांग्रेस सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है| युवा कांग्रेस सरकार से राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर बनाये जानें की मांग करेगी|
बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर (एनआरयू) की मांग करेंगी| जिसकी शुरूआत बीते 23 जनवरी को कांग्रेस कमेटी नें कर दी है|
जिलाध्यक्ष नें बताया कि बढती हुई बेरोजगारी के मद्देनजर युवा कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम को आंदोलन का रूप दिया जायेगा| केंद्र सरकार से मांग की गयी है कि शीघ्र ही राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर बने| पार्टी नें एक टोल फ्री नम्बर भी जारी किया| जिस पर मिस काल से बेरोजगार इस अभियान से जुड़ सकते है|
जल्द कांग्रेस सडकों पर उतरेगी| इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, जिला महासचिव मोहित गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, विधानसभा सचिव शिवम वाजपेयी, पूर्व शहर महामंत्री इमरान अंसारीव तरुण त्रिपाठी आदि रहे|