सोने में भारी गिरावट, 27 हजार के करीब पहुंचा

FARRUKHABAD NEWS

gold biskitनई दिल्ली: साइप्रस की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के कारण सोने के दाम गिर रहे हैं। बीते हफ्तों में सोना 32 हजार 500 रुपये से गिरकर 27 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने और चांदी की कीमतों में पांच फीसदी की गिरावट आई है। चांदी भी करीब 2500 रुपये सस्ती हो गई है।

गौरतलब है कि बाजार में सोने के दाम की चमक धीरे−धीरे कम हो रही है। यूरोप में साइप्रस देश के कर्ज में डूब जाने के कारण सोने के भाव लगातार गिर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर साइप्रस ने अपना सोना बेचकर कर्ज चुकाया तो मंगलवार तक सोने के दाम और घट सकते हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि सोने के भाव में उतार−चढ़ाव के मारे निवेशकों में घबराहट है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह वैश्विक के साथ-साथ घरेलू वायदा बाजारों में भारी गिरावट के कारण स्टॉकिस्टों की ताबड़तोड़ बिकवाली से शुक्रवार को सोने की कीमत में 1,250 रुपये की एक दिन की सर्वाधिक गिरावट आई थी और यह 28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक वर्ष के निम्नतम स्तर को छू गया था।

[bannergarden id=”8″]
दरअसल, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के लक्षणों के बीच निवेशकों द्वारा अपना धन विदेशी मुद्राओं और शेयर बाजारों में लगाने के कारण विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई, जिस वजह से हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में कुल 1,680 रुपये की भारी गिरावट आई, और यह 28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जो 7 अप्रैल के बाद का निम्नतम स्तर था।

घरेलू बाजार में कीमतों के रुख को नियंत्रित करने वाले न्यूयार्क के बाजार में सोना 1,500 डालर से नीचे 1,477 रुपये प्रति डालर प्रति औंस हो गया था। सोना जुलाई, 2011 के बाद पहली बार इस स्तर पर आया था। कमजोर वैश्विक रुख के अलावा औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई थी।

[bannergarden id=”11″]