दिल्ली की साजिदा बनी मिस इंडिया, वाराणसी की अपराजिता के सिर सजा मिस यूपी का ताज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: 16 वां फर्रुखाबाद महोत्सव का परिणाम आ गया| इससे पूर्व प्रतिभागियों ने मंच पर ताज हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया| इस दौरान मिस इंडिया का ताज साजिदा हाशमी और मिस यूपी का ताज वाराणसी की अपराजिता को दिया गया है| पढ़े पूरी सूची|
फर्रुखाबाद के हर्ष ठाकुर मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद, उज्जवल शाक्य मिस्टर ग्राण्ड फर्रुखाबाद, मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस हर्ष दुबे, ऋषभ राजपुत के सिर मिस्टर फर्रुखाबाद का ताज सजा है|
मिस फर्रुखाबाद प्रिंसिस विंध्या गुप्ता, मिस फर्रुखाबाद आमना खान बनी|मिस्टर कानपुर रीजन विनर गोविन्द मिश्रा, गोरखपुर के विवेक पाठक मिस्टर यूपी, फर्रुखाबाद के शुभम पाल को मिस्टर मॉडल यूपी का ताज सजा है|
वही पीलीभीत के विपिन को मिस्टर ग्राण्ड यूपी, फर्रुखाबाद के मोहम्मद अमान खान मिस्टर यूपी प्रिंस, दिल्ली के योगेश अग्रवाल मिस्टर इंडिया, पीलीभीत के अंकुर मौर्या, पीलीभीत के शिवम शर्मा मिस्टर हेंडसम इंडिया, फर्रुखाबाद के प्रसंत तिवारी, मिस्टर मॉडल, कानपुर की सुहानी राज मिस कानपुर रीजन, कानपुर की साझी सोनी मिस कानपुर रीजन प्रिंसिस, इटावा की प्रीती कुशवाह के सिर मिस मॉडल कानपुर रीजन का ताज सजा|
वाराणसी की अपराजिता शुक्ला मिस यूपी, मेरठ की प्रांची सिंह मिस मॉडल यूपी, कानपुर की सैफाली सिंह मिस यूपी प्रिंसिस, गोरखपुर से विशाला सिंह मिस यूपी अर्थ, फर्रुखाबाद की निवेदिता वर्मा मिस ग्राण्ड यूपी, शाहजहांपुर की जय सूर्या गुप्ता मिस प्रिंटी यूपी, प्रयागराज की प्रियंका गुप्ता मिस टिन यूपी बिनर, फर्रुखाबाद से प्रतीक्षा सिंह ठाकुर मिस टीन इंडिया, दिल्ली की नंदनी मिस प्रिंटी इंडिया बिनर, फतेहपुर की दिव्या यादव मिस प्रिंटी इंडिया, लखनऊ की श्रींगल राज मिस सुपर मॉडल ऑफ इंडिया, पीलीभीत की प्रियांशी कश्यप मिस ग्राण्ड मॉडल, लखनऊ की आशी श्रीवास्तव मिस मॉडल ऑफ इंडिया, दिल्ली की साजिदा हासमी मिस इंडिया, मऊ की नेहा सिंह मिस व्यूटी ऑफ इंडिया, असम की पूजा डे को मिस ग्राण्ड इंडिया विनर का ताज दिया गया|
समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, डॉ० अनुपम दुबे, पूर्व सपा प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीब मिश्रा बॉबी, डॉ० प्रभात गुप्ता, पप्पन मियाँ आदि रहे|