अवैध अस्पतालों को बंद कराने को कांग्रेस ने सीएमओ को घेरा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नगर में तेजी से उगे अबैध अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए कांग्रेस सड़क पर आने की तैयारी कर रही है| जिसके तहत कांग्रेसियों नें सीएमओ कार्यालय जाकर अपंजी मांग रखी|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ पंहुचे और सीएम से भेट की| जिलाध्यक्ष नें कहा कि स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल के मालिकों की मिली भगत से अवैध रूप से अस्पताल संचालित किये जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष नें कहा की वर्ष 1 जुलाई 2015 में पंजीकृत अस्पतालों की सूची मांगी गयी थी जो आज तक नही दी गयी| बीते कुछ समय से इन अबैध और अमानक अस्पतालों कई मौतें हो चुकी है|