अबैध बसूली की खातिर नही आ रहा योगी का करंट

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) सरकार बदली लेकिन कर्मचारियों की निति वही पुरानी| सरकार भ्रष्टाचार के ना करने देने के नाम पर ही सत्ता में आयी लेकिन उसका असर कुछ भी नही हुआ| सरकार का फरमान है कि गाँवो को 18 से 20 घंटे बिजली मिले लेकिन योगी के फरमान पर स्थानीय कर्मी जमकर बट्टा लगा रहे है| अबैध बसूली के चक्कर में सप्लाई घंटो बंद रहती है जिससे सरकार की मंशा को बट्टा लग रहा है|
राजेपुर का विधुत शव स्टेशन अबैध बसूली का अड्डा बन गया है| सप्लाई लेने से लेकर खराब केबिल जोड़ने तक धन उगाई की जा रही है|बिजली कर्मियों की मनमानी से राजेपुर क्षेत्र के लगभग 200 गाँवो की जनता परेशान है| बीती रात से दर्जनों गाँवो की सप्लाई बंद कर के रखी है | जिससे जनता गर्मी में तिलमिला रही है| लेकिन कोई भी सुनने वाला नही| जेई रामलाल व एसडीओ शरद प्रताप से इस सम्बन्ध में पूंछा गया तो उन्होंने टालमटोल कर सही जबाब नही दिया|

मनमानी यंहा तक है कि बिजली की सप्लाई घंटे में एक बार बाधित कर दी जाती है| आक्रोशित ग्रामीण ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने की बात कह रहे है|