फर्रुखाबाद में दो और कोरोना पॉज़िटिव, दो दर्जन हुई संख्या, 7 निगेटिव

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है| शनिवार देर शाम आयी रिपोर्ट में दो नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले है| जिससे अब जिले में संख्या 24 हो गयी है| लेकिन 24 में से 7 मरीज ठीक भी हो गये है|
शनिवार को 9 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आयी| जिसने 7 लोगों को तो राहत की साँस दी| जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है| जबकि विकास खंड राजेपुर के ग्राम खाखटमऊ दहेलिया में दो और कोरोना पॉज़िटिव निकले है| दोनों गौरव और नीरज मुम्बई से आये थे |वर्तमान में दोनों मेजर एसडी सिंह कोरनटाइन सेंटर में थे| जिससे जिले में संख्या 24 पर पंहुची गयी है| लेकिन शनिवार को आयी रिपोर्ट में 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी| जिससे संख्या एक्टिव मरीजों की केबल 17 रह गयी है| जबकि शनिवार को मिले दोनों मरीजों को उमर्दा एल 1 अस्पताल में भेजा जा रहा है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 9 जाँच रिपोर्ट आयी| जिसमे से 7 निगेटिव आ गये| जबकि दो मिले पॉज़िटिव मरीजों को उपचार हेतु उमर्दा भेजा जा रहा है| अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 है | दोनों मरीज मुम्बई से ही लौटे है|