भाजपा नें चलाया सीएए की अफवाहों का सफाई अभियान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर फैली अफवाहों की सफाई के लिए भाजपा ने अभियान चलाया| जिसके तहत शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय पर अंतर्गत जन जागरण अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत लोगों को कानून के बारे में लोगों को घर-घर जाकर जानकारी दी गयी|
मुख्य अतिथि कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान नें के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवाज विकास स्थित चंद्रशेखर पार्क में जन जागरण संपर्क अभियान चलाया इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और नागरिकता संशोधन अधिनियम पत्रक वितरित किए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नें कहा कि सीएए कानून बनने के बाद विपक्षी दल लगातार भ्रम फैलाकर देश में हिंसा का वातावरण पैदा करने का कार्य कर रहे हैं विशेषकर मुसलमानों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा कि यह मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है भ्रम फैलाकर विपक्षी दल इस कानून को मुस्लिमों के खिलाफ बताने का कार्य कर रहे हैं|
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद हिंसक लोगों ने गरीबों के घर एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा जब कोई कानून देश और राष्ट्र हित के लिए होता है तो विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति को साधने के लिए भ्रामक प्रचार का रास्ता अपनाते हैं| कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें की| संचालन जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने किया।
संजीव गुप्ता, मिथिलेश अग्रवाल,प्रदीप सक्सेना,पूर्वनगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, गोविंद सिंह, शिवम दुबे,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|