मेंहदी प्रतियोगिता में झलका प्रतिभा का रंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: 16 वें युवा महोत्सव में रविवार को छात्राओं की मेंहदी प्रतियोगिता हुई। मेंहदी रचना में रचानात्मक कलाकृतियों को हथेली पर रच कर छात्राओं ने हुनर दिखाया। हथेली, अंगूली पर मेंहदी भरी कोन गोल गोल घुमा कर छात्राओं ने फटाफट जिग जैग मूवमेंट में हाथों पर डिजाइन बनाई। हथेली पर मनमोहक कृति के साथ अंगुली, कलाई, पर मेंहदी सजाया।
फर्रुखाबाद एसबीआई के पीछे एक संस्थान में 16वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का शुभारम्भ  भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें किया| इसके बाद बालिकाओं ने मेंहदी प्रतियोगिता शुरू हुई| मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां अरेवियन आदि विभिन्न प्रकार की मेंहदी अपने हाथों में सजाई।
प्रतिभागियों नें निर्णायकों के मेंहदी से सम्बन्धित प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। निवेदिता अवस्थी ने बताया कि मेंहदी शुभ होती है और विवाह जैसे कार्यक्रमों में मेंहदी का विषेश महत्व होता है।प्रतियोगिता में निवेदिता अवस्थी, प्रिया वर्मा, रानी तबस्सुम, सोनी गुप्त, सताक्षी सक्सेना, प्रियंका शर्मा आदि छात्राओं नें हिस्सा लिया| महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सोमवंशी, पुष्पेन्द्र यादव, सच्चिदानन्द मिश्रा, वीरेन्द्र त्रिपाठी आदि रहे|