अभिव्यंजना ने किया साहित्यकारो का सम्मान

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

rjni-srinफर्रुखाबाद; साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना के 36 वें वार्षिकोत्सव में संस्था ने साहित्यकारो को सम्मानित किया साथ ही साथ साहित्य के क्षेत्र में रूचि रखने वाले लोगो ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये|

शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे अरविंद चतुर्वेदी व ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद संस्था की अध्यक्ष रजनी सरीन के साथ पीडी डॉ० दयाराम विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार सिंह, शिव शरण बंधु , डॉ० नलिन श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव, कमला निवास शास्त्री , महेन्द्र सिंह वर्मा को सम्मानित किया गया| नक्सा थियेटर के कलाकारों का भी सम्मान किया गया| हिंदी साहित्य सम्मलेन के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित का भी शाल उढ़ाकर सम्मान किया गया|

इसके साथ ही साथ बाबू राम शुक्ला (रचना संचयन) पुस्तक का विमोचन भी किया गया| इस अवसर पर डॉ० प्रभात अवस्थी, उपकार मणी, डॉ० रामकृष्ण राजपूत, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे|