कुण्डीय महायज्ञ में निकली कलश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

kalsh-yatraaफर्रुखाबाद: लोक जागरण जनसम्मेलन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारम्भ पर शहर में कलश यात्रा निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया| कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो पर निकली|

नेकपुर स्थित एसआर कोल्ड के सामने मैदान में गायत्री परिवार के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर कलश यात्रा निकाली| यात्रा आवास विकास तिराहा, लाल गेट, कादरी गेट, लकूला सहित कई मार्गो से गुजर कर पुन: यज्ञशाला में समाप्त हुई| इसके बाद संगीत प्रवचन आयोजित किये गये| जिसमे यज्ञ से होने वाले लाभो के विषय में लोगो को अवगत कराया गया|