भारत माता के चित्र पर देश भक्ति के रंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

SNSKAR BAHRTI123फर्रुखाबाद: 67 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कार भारती के द्वारा भारत माता का पूजन और रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे प्रतिभागियो ने भारत माता के चित्र पर देह भक्ति के रंग भ्ररे तोदेखने वालो की जुबान पर अपने आप ही निकला जय हिन्द|
शहर क्षेत्र के खड़ीयाई स्थित एक विधालय में संस्कार भारती के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हुआ| जिसमे विधालय के समस्त छात्रों ने प्रतिभाग किया| बच्चो ने बड़े ही लगन के साथ भारत माता के चित्र में रंग भरे| प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी को पुरुस्कृत किया गया| प्रतियोगिता में प्रथमं स्थान वैभवी अवस्थी, द्वितीय स्थान मिताली टंडन, तृतीय स्थान पर आफरीन खां ने प्राप्त किया| कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने दीप जलाकर किया| सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया|

इस दौरान सीवी तिवारी, रोहित सफ्फड, सुरेन्द्र पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, संजीव वर्मा रविन्द्र भदौरिया, राजेह्स हजेला, कोमल शर्मा आदि मौजूद रहे|