सुशासन दिवस पर भाजपाईयों नें चलाया सफाई अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन एवं स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। सफाई अभियान भाजपा नेताओं नें चलाया| इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया|
शहर के आवास विकास तिराहे के निकट भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया| सुशासन को बढ़ावा देने के बारे में विस्तृत जानकारी दी| भाजपा नेताओं नें कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देश को उन्नति की ओर ले जाने के लक्ष्य में रहे। उन्होंने देश को अपने प्रधानमंत्री काल में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सर्वोच्च स्थान पर रखा व पोखरण परीक्षण कर दुनिया को देश की ताकत का एहसास कराया।
इस दौरान फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो बढपुर शिवम दुबे, रानू दीक्षित, गौरव कटियार, जितेन्द्र कटियार, अमन गुप्ता, शशांक मिश्रा, अभय प्रताप, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा आदि रहे|

Comments are closed.