सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आईजी, डीआईजी नें परखी व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है| लिहाजा प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है | सुरक्षा के सभी इंतजाम पर समीक्षा हो रही है| सोमवार को आईजी कानपुर जोंन आलोक कुमार डीआईजी जोगेंद्र कुमार नें जनपद पंहुचकर व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये|
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में मुख्यमंत्री की सभा होना तय हुआ है| उनका हेलिकॉप्टर उतरने के लिए सातनपुर गाँव के किनारे का मैदान में उतारने की तैयारी है| जहाँ हेलीपेड बनाया जायेगा| आईजी व डीआईजी नें जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार के साथ क्रिश्चियन कालेज मैदान पंहुचे और व्यवस्था का जायजा लिया| आगामी 13 मार्च को मुख्यमंत्री के आनें की अटकलें हैं|