‘हिना’ के मामले में राज्य महिला आयोग देगा दखल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते 22 दिसम्बर को जेएनआई नें डांसर हिना के साथ हुई दर्दनाक घटना का समाचार प्रमुखता से प्रकशित किया था| जिस पर राज्य महीला आयोग नें संज्ञान लेनें का मन बना लिया है| जल्द उसके लिए आर्थिक मदद के आसार बन रहे है|
थाना कमालगंज के ग्राम पसई नगला निवासी मजदूर पूरन लाल की पत्नी हिना के मुंह में गोली लगने के बाद वह विस्तर पर है| लाखों खर्च होंने के बाद भी अभी तक उसे राहत नही मिली| चिकित्सकों नें बड़ी मात्रा में पैसे लेनें के बाद ही अगला आपरेशन करने की बात कही| सरकार की अधिकतर योजनाओं का लाभ हिना को नही मिला|  जेएनआई पर खास खबर: तिल-तिल जिन्दगी से जंग हार रही जिले की बेटी “हिना” शीर्षक पर समाचार भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जनपद आयीं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव नें हिना के मामले कोगंभीरता से लिया| जेएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा की उसको आर्थिक मदद दिलाने में महिला आयोग उसकी पूरी मदद करेगा| उसके साथ बैठी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक से उन्होंने हिना के परिजनों से सम्पर्क करने की जिम्मेदारी दी है|