एसपी व एएसपी के फ्लैग मार्च से अराजक तत्वों में फैली दहशत

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने भारी पुलिस बल और पीएससी के साथ फ्लैगमार्च निकाला| जिससे अराजक तत्वों में दहशत का माहौल हो गया|

शहर के आवास विकास कालोनी में एसपी और एएसपी एकत्रित हुये| जिसके बाद उन्होंने कई थानाध्यक्ष और दरोगाओ के साथ चेकिंग अभियान चलाया| उन्होंने कई बाइको का चालान किया| तभी एक कार पर सबार ज्ञानेन्द्र सिंह छोटे के पुत्र ऊधर से निकले | कार में काले शीशे लगे थे| एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उनके कार के शीशे पर चढ़ी काली फिल्म उतार दी| कुछ देर बाद ज्ञानेन्द्र सिंह भी आ गये| उन्होंने एसपी से कार छोड़ने को कहा इसके बाद उन्होंने कार का चालान कर छोड़ दिया| फ़ोर्स के साथ वह आवास विकास की मुख्य सड़को से होते हुये गिहार बस्ती लकूला पंहुच उन्होंने वंहा भी अभियान चालाया|