बबाल में डीएम-एसपी पर भी पथराव, बाजार बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद नागरिकता संशोधन  बिल  विरोध में हंगामे के दौरान पुलिस पुलिस अधीक्षक, डीएम पर पथराव कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। जिसके बाद डीएम व एसपी नें फ्लेग मार्च किया|शुक्रवार को दोपहर बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के घुमना व नेहरू रोड पर कुछ अराजकतत्ववो ने नागरिक  संशोधन बिल का विरोध करते हुए हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद  बाजार बंद होने लगा मामले की सूचना जिलाधिकारी और एसपी को दी गई के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ०अनिल कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर आ गए|  भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान ही कुछ अराजक तत्वों  ने जिलाधिकारी व एसपी पर की पत्थर चला दिये| पुलिस पर पथराव कर हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटककर आरोपियों को खदेड़ दिया।  बवाल पर पुलिस ने बाजार बंद करा दिया।
आंसू गैस के गोले चलाकर पुलिस नें भीड़ को खदेड़ा
जिलाधिकारी व एसपी के लाख मना करने के बाद भी अराजकतत्व नही माने और उन्होंने पथराव जारी रखा| जिसके बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाने पड़े|
इंस्पेक्टर के मारपीट
कोतवाली के निकट कुछ दूर अराजकतत्वों के द्वारा बबाल शुरू किया गया| जिसके बाद पुलिस नें उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया| तो भीड़ नें एक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर दी|जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि अचानक कुछ लोगों नें माहौल बिगाड़ने का कार्य किया| उन्हें चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| पथराव कुछ मिनट के लिए ही हुआ| फ़िलहाल शहर का माहौल अब सामान्य है|