भारत-पाक युद्ध में फर्रुखाबाद के शहीद 31 जवानों को अर्पित की पुष्पांजली

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के द्वारा शहीद रघुनाथ शरण की पुण्यतिथि पर भारत-पाक युद्ध 1971 में शहीद जिले के जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य को याद किया गया|
नगर के ओपी गुप्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत दुबे बॉबी नें की| जिसके साथ ही साथ वीरगति को प्राप्त हुए सभी 31 जवानों की वीरगाथा से सभी को अवगत कराया गया| पूर्व कनिष्ठ सेनाधिकारी विजय शुक्ला नें सैनिकों की वीरता का विस्तार  वर्णन किया|
बॉबी दुबे नें कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे देश के ऊपर वीरगति प्राप्त हुए वीर
सैनिकों के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए| यातायात प्रभारी नें भी शहीदों को चित्र अर्पित किये| नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा नें 31 दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखा|
शहीद की पत्नी उर्मिला देवी को सम्मानित किया गया| इस दौरान श्रीराम विविध कला केंद्र के मटर लाल दुबे, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राममुरारी शुक्ला, रीतेश शुक्ला, पियूष दुबे, अमन दीक्षित, जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, महामंत्री सौरभ मिश्रा आदि रहे|