संस्कार अच्छे होंगे तो अपराधों में आयेगी कमी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर शहर के सातनपुर आलू मंडी परिसर में आयोजित आजादी की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुची राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला नें कहा कि बच्चो को अच्छे संस्कार दें जब बच्चों के संस्कार अच्छे होंगे तो भविष्य में अपराधों में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि हमे आजादी दिलानें वाले देशभक्तों क कभी भूलना नही चाहिए|
कार्यक्रम में पंहुची राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला आदि नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन हुआ | राज्य मंत्री नें कहा कि उन्होंने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। हम सभी को जिन महापुरूषों व अमर शहिदों की वजह से आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 75 सप्ताह पहले ही अमृत काल की घोषणा की गयी। पीएम के नेतृत्व में ही आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज हर घर में तिरंगा तो फैराया जा ही रहा है बल्कि हर व्यक्ति के दिल मे देश प्रेम की भावना भी दिख रही है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी का कार्य केबल पुष्टाहार ही नहीं बांटना बल्कि अपने बच्चों को शिक्षित कर उनकी नीव को मजबूत करना है। वह अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें ताकि वह बड़े होकर गर्व से कहे कि आंगनबाड़ी ने हमकों पढ़ाया था। सीएम योगी की मंशा है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी अपने आंगनबाड़ी केन्द्र को प्री नर्सरी स्कूल के रूप में संचालित करें। एक शिक्षक/आंगनबाड़ी अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे ताकि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो। पीएम ने बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ साक्षर बनाने का कार्य किया है। बच्चों के संस्कार अच्छे होंगे तो भविष्य में अपराधों में भी कमी आयेगी। अपने दिलों में देश प्रेम की भावना को जागृत रखकर लोगों की मदद करें तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सकेगा। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चांहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करें। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने कहा कि सरकार में कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर प्रत्येक गरीब की मदद की है और उनको सशक्त बनाने का कार्य किया है। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने सरकार की विभिन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी| राज्य मंत्री के साथ ही सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, कायमगंज विधायक डॉ० सुरभि गंगवार, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने संग्राम सेनानी के परिवार जनों, शहीदों की आश्रित वीर पत्नियों, लोकतंत्र सेनानी एवं उनकी पत्नियों , विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।