स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशज कमेटी के बॉबी फिर बने प्रमुख

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशज कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे संगठन को मजबूत करने पर विचार व्यक्त किया गया|
शहर के नुनहाई स्थित चन्द्रप्रकाश दीक्षित के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन की पुन: जिम्मेदारियों को सौपा गया| संगठन के सभी सदस्यों नें एक मत से बॉबी दुबे को पुन: संगठन प्रमुख मनोनीत किया गया|
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला के द्वारा संगठन के लिए किये गये कार्यों को सराहा गया| संगठन की कार्यकारणी जल्द गठित करने की बात कही गयी| कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गंगवार नें की| राकेश सारस्वत, आरिफ परवेज, चन्द्र प्रकाश दीक्षित, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, अरविन्द शुक्ला आदि रहे|