डीपीआरओ के सामने प्रधान पति से मारपीट, लाइसेंसी पिस्टल लूटने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जाँच करने गये डीपीआरओ के सामने जमकर मारपीट हो गयी| इस दौरान प्रधान पति नें पिस्टल भी लूटने के प्रयास का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर निवासी ब्रजकिशोर पुत्र सोनेलाल नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि वह ग्राम श्योगनपुर का प्रधान पति है| मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मेरे गाँव में विकास कार्यों की जाँच करने डीपीआरओ अमित त्यागी व सचिव अमित शुक्ला आये थे| डीपीआरओ नें शिकायत कर्ता अरुण कुमार, संजीब कुमार पुत्र रामप्रकाश,  सतेन्द्र कुमार पुत्र रामसिंह को बुला लिया| उसी दौरान डीपीआरओ के सामने  अरुण आदि आक्रोशित हो गये| तहरीर में आरोप है कि तभी आरोपियों नें ब्रजकिशोर के साथ मारपीट करने लगे|लाठी-डंडो से जमकर पीटा|
ब्रजकिशोर के अनुसार तमंचा उसके सीने पर रखकर पिस्टल लूटने का प्रयास किया| आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गये| सूचना मिलने पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की है| थानाध्यक्ष राजेन्द्र रावत नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच करायी जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|