कमरे में जली मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात कमरे में महिला की लगी हुई लाश मिली| जिसके बाद उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने और फिर शव जलाने का आरोप लगा है| फ़िलहाल पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे गला दबाकर हत्या की पुष्टि नही हुई|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझोला रुटौल निवासी घनश्याम शाक्य बीते कई वर्षो पूर्व सुनीता को गोरखपुर से खरीद कर लाया था| इससे पूर्व घनश्याम की पहली पत्नी विमला की जहर खाने से मौत हो गयी थी| जिससे 12 वर्षीय पुत्र अनीश, ऋतिक व निर्देश है|
घनश्याम दारू पीने व जुआ खेलने का आदि है| जिसके चलते उसका पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था| बीती रात घनश्याम के तीनो पुत्र अपने बाबा दाताराम के साथ छत के कमरे में सो रहे थे| घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नीचे कमरे में सो रहा था| देर रात उसके कमरे से धुंआ निकलता देख बाबा दाताराम के कहने पर अनीश देखने गया तो माँ का शव अधजला पड़ा था| जिसके बाद हडकंप मच गया| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गयी|
पुलिस ने जाँच पड़ताल की| परिजनों नें गला दबाकर हत्या करने और शव जला देनें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० विकास पटेल व डॉ० सोमेश नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सुनीता की मौत आग से जलने से हुई| उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि नही हो सकी| उसका शव 100 प्रतिशत जल गया था| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|