जिंदा को मृत दिखा 9 माह से बंद कर रखी वृद्धावस्था पेशन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिंदा आदमी को मृत दिखाकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बीते 9 माह से बंद कर दी थी| यह कारनामा समाज कल्याण कार्यालय से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा किया गया| विगत 9 महीने से वृद्ध अपने को जिन्दा साबित करनें के प्रयास में है| लेकिन वह अभी तक यह साबित नही  कर पाया की वह जिंदा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गहलबार निवासी शंभू रतन दुबे को शासन से वृद्धावस्था पेशन मिल रही थी| जो बुढ़ापे में उसकी लाठी का काम कर रही थी| लिहाजा वह उससे अपना गुजारा कर रहा था| शंभू रतन नें बताया कि बीते 9 महीने पूर्व उसके विरोधियों नें मिलकर उसे जिंदा होनें पर भी मृत दिखा दिया| और समाज कल्याण ने बिना किसी जाँच के उसकी पेंशन को बंद कर दिया| जिसके उसको दो जून की रोटी के लाले हो गये| वह जानकारी करने जब जिला समाज कल्याण कार्यालय गया तो उसे बताया गया कि वह तो बीते 9 महीने पूर्व ही मर गया है| लिहाजा उसकी पेंशन बंद कर दी गयी| जब शम्भू नें कहा कि वह जिन्दा है और वह सामने खड़ा है तो भी विभाग नें उसे जिंदा नही माना| पीड़ित वृद्ध ने 1076 पर मुख्यमंत्री कार्यालय गुहार लगायी है| वीडियो गगनदीप नें बताया कि उनके पास इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| वह नोडल अधिकारी बने है| लिहाजा चुनाव के कार्यों को सम्पादित करा रहे है|