सूने पड़े सब्जी विक्रेता के मकान से नकदी जेबरात पार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम सोना जानकीपुर में सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी जेबरात पार हो गयी| पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
जयवीर पुत्र रामसनेही जाटव ने थाना पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में कहा कि वह मैनपुरी जिले में रहकर मेहनत मजदूरी करता है| वहीं पर सब्जी बेचने का कार्य करता है|  बीते दिन ही अपने घर से जनपद मैनपुरी के लिए परिजनों के साथ चला गया था तभी बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के ताले काटकर उनके घर में रखे 1,27,000 रुपए नगद व जेबरात चोरी कर लिये गये| सूचना मिलने पर जयवीर सिंह घर पंहुचे और पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।