प्रेम विवाह के 11 महीने बाद ही फांसी पर झूलती मिली महिला की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रेम विवाह का अभी 11 महीने का समय भी नही गुजरा था कि विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और परिजनों को हिरासत में ले लिया| पुलिस तहकीकात कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढूईयां निवासी नितिन शर्मा पुत्र सदानंद शर्मा डेयरी संचालन का कार्य कर रहा है| उसकी माँ स्नेह लता का कहना है कि बीते 1 जुलाई 2019 को उसके पुत्र नितिन के साथ चितरापुर हरदोई निवासी अनंतराम की 30 वर्षीय पुत्री राधा के साथ उसके पुत्र नें प्रेम विवाह कर लिया था|  नितिन डेयरी संचालन का कार्य करता है|
नितिन की माँ के अनुसार सुबह राधा ने भूसे के कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली |सूचना मिलने पर ग्रामीणों को बताया गया| जिसके बाद डायल 100, हल्का इंचार्ज, उदय नारायण शुक्ला व फिल्ड यूनिट नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतका व उसके पति नितिन का पूर्व में भी विवाह हो चूका था जिसके बाद दोनों ने यह प्रेम विवाह किया था| पुलिस नें मृतका के पति नितिन को हिरासत में ले लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|