तहसील दिवस में डीएम की गौसेबकों से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिले के भीतर गायों की दुर्दशा पर अपनी शिकायत दर्ज कराने गये विश्व हिन्दू महासंघ के नेताओं की जिलाधिकारी से नोकझोंक हो गयी| डीएम नें गायों की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है|
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्य संगठनों के पदाधिकारियों नें डीएम मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा| जिसमे 11 सूत्रीय मांगे गायों से सम्बन्धित लिखी गयी थी| जिसमे मुख्य रूप से पिछले कई दिनों से जिले में लगातार गौवंशो की मौत, गौशालाओं में रात्रि के दौरान प्रकाश की व्यवस्था, एक माह में मरे गौवंशो का व्यौरा, गायों के द्वारा पालीथीन खाने आदि 11 बिंदु दिए गये थे|
ज्ञापन देनें के दौरान जिलाधिकारी नें उन्हें बताया कि ज्ञापन डीएम कार्यालय में भी दिया जा सकता था| तहसील दिवस में देनें की क्या आवश्यकता थी| जिस पर प्रदेश मीडिया प्रभारी नें बताया कि वह पूर्व में ही दर्जनों बार ज्ञापन दे चुके है| लेकिन गायों के हित में कोई कार्यवाही नही की गयी| इसी बात पर डीएम से नोकझोंक हो गयी| बाद में डीएम से शिकायत पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया| इस दौरान रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित अविनाश दुबे, दीपक गुप्ता, रवि वाजपेयी व आशीष मिश्रा आदि रहे|
इसके बाद जिलाधिकारी नें कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की| जिसमे उन्होंने कहा कि पशुचिकित्साधिकारी गोवंशों का नियमित परीक्षण करेंगे| 7 हजार गोवंशों का संरक्षण का लक्ष्य है| गाय या कुत्ते हमारे प्राथमिक मित्र है| आपको अपनी आय का कुछ प्रतिशत इनके लिए जरुर देना चाहिए| कटरी धर्मपुर तीन बार निरीक्षण किया गया और उसको बेहतर बनाने का प्रयास किया गया| उन्होंने बताया कि गाय को पॉलीथीन खाने से बचाना चाहिए| गायों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए उसको चूनें का पानी चारे में मिलाकर करना चाहिए| जन सहयोग  बिना गौबंश संरक्षण नही किये जा सकते|
पत्रकारों से बात करते हुए डीएम नें कहा कि गौकल्याण हमारा कर्तव्य है| गाय हमारे जीवन के कल्याण का आधार है|